उन्नाव, मार्च 8 -- नवई। अजगैन थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शनिवार रात चोरों ने बिजली विभाग के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य उपकरण चोरी किए जाने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और करीब 400 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बतातें चलें कि गौरा गांव में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव की मुख्य बिजली आपूर्ति का प्रमुख स्रोत था। देर रात चोर मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को खोलकर तेल और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि पूरे गांव में बिजली नहीं आ रही है तो उन्हें संदेह हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य उपकरण गायब था। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत चोरी की सूचना बिजली और पुलिस विभाग को दी। ट्रांसफार्मर चोरी होने से गांव के करीब 400 से अ...