कानपुर, मई 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव वाल्मिकी नगर में रात में चोरों ने गेट के बगल में लगी जाली को काट 20 हजार नगद समेत लाखों के गहनें पार कर दिए।पिलखनी गांव जो नगर पालिका की विस्तारित योजना में वार्ड -2 बाल्मीकि नगर हो गया है, के निवासी महेश बीती रात अपनी पत्नी कविता व बच्चों माही, काब्या, सृष्टि व अनन्या के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने गेट के बगल में लगी जाली को काट दिया और घर के अंदर घुसकर कमरे में रखी अलमारी से मनचली, मंगलसूत्र, पायल, ब्रेसर, तोडिया, टाप्स, बच्चों की बाली, 12 सोने के मोती, नाक की कील, कन्धनी, चूडा और घर पर रखे 20 हजार रूपये पार कर दिए। सुबह जब घर के लोग छत से नीचे आए तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। गृह स्वामी ने बताया कि वह एक अल्मोनियम फैक्ट्री के पास पान-पुडिया की...