अमरोहा, मई 16 -- ढवारसी। चोरों ने थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर के कई किसानों के खेतों से नलकूप का सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात किसी समय चोरों ने वारदात की। सूचना पर शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना किया। किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने ग्राम प्रधान राजवीर सिंह, विनोद सैनी, प्रकाश सैनी, मनवीर सैनी, कलुवा, मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, राकेश खरसौली, बब्बू, बलेश, गुड्डू समेत 11 किसानों के निजी नलकूपों के गेट के ताले तोड़कर उसमें से स्टार्टर और केबिल आदि सामान चोरी किया है। सामान चोरी होने से किसानों में रोष है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौका मुआयने के बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है। चोर गिरोह को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष क...