चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात के साथ पार किया लाखों का माल
रायबरेली, जून 9 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बीते सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने,चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। मंगलवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। वहीं क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की रात्रि गश्त की पोल भी खुल रही है। क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के रहने वाले संजय पुत्र शम्भू दयाल के परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे के रास्ते से पहुंचे और दरवाजे की कुंडी खोलकर भीतर घुस गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में छत पर सोया था परिवार, चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर किए पार चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए लगभग छह लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.