चोरों ने सोने चांदी के आभूषण व नगदी की पार
कानपुर, जून 30 -- पुखरायां, संवाददाता। लक्ष्मीबाई नगर पुखरायां में सोमवार रात एक घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये नगद पार कर दिए। गृहस्वामी को मंगलवार सुबह जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन व सदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। लक्ष्मीबाई नगर पुखरायां की मीनू पत्नी रामबाबू सविता ने बताया कि सोमवार की रात को रोजाना की तरह परिवार सहित घर छत में सोने के लिए गए हुए थे। उसी रात को घर में घुसकर चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार नगदी सहित जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए। मंगलवार सुबह जागने पर घर में देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद घर में फिर लाखों की चोरी इससे गृह स्वामी रामबाबू को जानकारी होने पर पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.