अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- नगर के ढुंगाधारा में चोरों ने सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए घर में सेंध लगा दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोर घर से क्या-क्या ले गए हैं, इसका पता भवन स्वामी के लौटने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक ढुंगाधारा में सेनि प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र तिवाड़ी पत्नी के साथ यहां रहते हैं। उनका बेटा अपने परिवार के साथ फरीदाबाद रहता है। पोती के जन्म पर दोनों फरीदाबाद गए हुए थे। चोरों को इसकी भनक लग गई। सोमवार रात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके घर का ताला चटका दिया। चोर अंदर घुसे और अलमारी, मंदिर आदि का सारा सामान खंगाल लिया। सुबह जब आसपास के लोगों ने टूटा हुआ ताला देखा तो हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूछताछ के साथ छानबीन की...