चोरों ने सेंध काटकर लाखों की नकदी-गहने उड़ाए
कौशाम्बी, मई 17 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पूरा गांव में शुक्रवार रात सेंध काटकर एक मकान से चोरों ने लाखों रुपये नकद और गहना पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लोधन का पूरा निवासी मान सिंह किसानी करता है। शुक्रवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान सेंध काटकर भीतर घुसे चोर आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब दो लाख रुपये नकद, चांदी की अंगूठी, पायल आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में मकान से हजारों की चोरी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने जल्द ही वारदात का अनावरण कराने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.