कटिहार, मार्च 10 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत बारसोई के घोघन चौक स्थित एक घर में चोरों ने सेंध काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से चांदी के आभूषण समेत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। बता दें कि घोघन चौक निवासी संजय रविदास इलाज कराने कटिहार गए हुए थे। इलाज कराकर जब वह घर लौटे तो बाहर से सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था। लेकिन जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। चोरों ने घर में सीन काटकर प्रवेश किया था और ट्रंक व बक्सा तोड़कर लगभग 40 भर चांदी के आभूषण तथा करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली।घटना की जानकारी तुरंत संजय रविदास ने दूरभाष के माध्यम से बारसोई थाना को सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.