कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के खलीलाबाद मोहल्ले के सूने मकान में चोरों ने वारदात की। नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को पड़ोसी ने दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भरवारी के वार्ड नंबर-17 सरजूदास नगर (खलीलाबाद) की रहने वाली ममता देवी पत्नी सुरेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि 16 अप्रैल को वह नंद के बेटे की सगाई में शामिल होने फतेहपुर के खागा गई थीं। वहीं से दूसरे दिन बहन के यहां पश्चिमशरीरा चली गईं। 20 अप्रैल की शाम घर के पीछे बकरी चरा रहे पड़ोसी ने बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। यह भी पढ़ें- पारस पट्टी मे मगंलवार की रात चार घरों में लाखों की चोरी गृहस्वामिनी ने घर आकर देखा तो छत का दरवाजा भी टूटा था और कमरे में रखी आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर 40 हजार रुपये, सोने की चेन, ...