कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- सैनी थाना क्षेत्र के कुंजीपुर मजरा कनवार गांव में सूने मकान से ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। पिता का इलाज कराकर घर लौटे गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कुंजीपुर मजरा कनवार निवासी राजेश चंद्र मौर्य पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को वह बीमार पिता का इलाज कराने प्रयागराज चले गए थे। घर पर मां और दो बहनें थी। उस दिन शाम को मां-बहनें खेत चली गईं। इस दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर 50 हजार रुपया नकद, दो जोड़ी मंगलसूत्र, सोने की नथिया, झुमका, अंगूठी, तीन जोड़ी पायल व छागल उठा ले गए। इलाज कराकर लौटने के बाद सोमवार को गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.