बदायूं, जनवरी 1 -- मूसाझाग/बदायूं,हिंटी। चोरों ने सर्दी और अंधेरे का फायदा उठाकर दो दुकानों में चोरी की। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में चोरों ने दौंरी के रहने वाले सुखबीर सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरी की। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को दुकान बंद करने के बाद वह चले गए थे। रात के किसी समय चोरों ने दुकान में वारदात को अंजाम दिया और लगभग दो लाख रुपए के कपड़े व 16 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। गांव के ही ईश्वरी प्रसाद की परचूनी की दुकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ने करीब एक लाख रुपए का सामान और 13 हजार रुपए नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.