रुडकी, मार्च 16 -- लक्सर, संवाददाता। रविवार रात अज्ञात चोरों ने कंकरखाता गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कंकरखाता गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक फुरकान अहमद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात अज्ञात चोरों ने मध्याह्न भोजन की रसोई का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, दो परात और एक भगोना चोरी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.