चोरों ने सरकारी भूमि से पॉपुलर के 25 पेड़ काटे, केस दर्ज
रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- किच्छा। प्राग फार्म की सरकारी भूमि से चोरों ने पॉपुलर के 25 पेड़ काट लिए। राजस्व पटवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले वर्ष 16 अगस्त को राजस्व विभाग की टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर प्रागफार्म की 1914 एकड़ भूमि पर कब्जा लिया था। जिसके ग्राम बहराबोझ खसरा संख्या छह में 25 पेड़ पॉपुलर के खड़े थे। गुरुवार को इंदरपुर क्षेत्र के पटवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर खड़े पॉपुलर के 25 पेड़ों को अज्ञात व्यक्ति काट कर ले गए। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.