रायबरेली, फरवरी 16 -- रायबरेली, संवाददाता। क्षेत्र के कसरावां गांव के मोड़ पर स्थित ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट के गोदाम के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान व नगदी पार कर दी। सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कंपनी के कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनके गोदाम के शटर का ताला तोड़कर गोदाम के अंदर रखा एक लाख 82 हजार 210 रुपए नगद एवं सीसीटीवी कैमरे का लगा डीबीआर व कुछ अन्य जरूरी सामान पार कर दिया। साथ ही उक्त अज्ञात चोरों के द्वारा कुछ पैकेट फाड़कर गोदाम के अंदर वह बाहर भी फेंक दिए गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बारे में थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि...