कौशाम्बी, जनवरी 6 -- पूरामुफ्ती थाने के स्थानीय गांव में सोमवार रात चोरों ने वर्कशाप के बाहर खड़ी अप्पे से दो बैट्रियां पार कर दिया। सुबह वाहन से बैट्रियां गायब देख संचालक के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी वाहन मालिकों को दी। वर्कशाप संचालक ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरामुफ्ती गांव निवासी विकास कुमार पटेल ने जीटी रोड किनारे आटो डेंटिंग की वर्कशाप खोल रखी है। उसने बताया कि सोमवार को दो अप्पे डेंटिंग कराने के लिये आईं थीं। दोनों को वर्कशाप के बाहर खड़ी कर दिया था। सोमवार रात चोरों ने दोनों वाहनों की बैट्रियां पार कर दिया। सुबह बैट्रियां गायब देख संचालक के होश उड़ गये। उसने मालिकों को घटना की जानकारी दी। संचालक ने चोरी गए बैट्रियों की खोजबीन की। सुराग न लगने से निराश होकर वर्कशाप संचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.