हाजीपुर, अप्रैल 29 -- वैशाली। सं.सू. थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी शशिकेश कुमार के घर दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरो ने लाखों के जेवरात एवं नकद रुपए की चोरी कर ली। गृह स्वामी ने वैशाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर के अनुसार गृह स्वामी सपरिवार बाहर गए थे तभी रात्री में घर का पिछला दरवाजा अज्ञात चोरों ने तोड़ा। सभी कमरे का दरवाजा बारी बारी से तोड़कर आलमीरा में रखे गए करीब 20 लाख के जेवरात एवं नकद करीब 50 हजार रुपए चुरा ले गए। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रभात कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...