लखनऊ, जून 3 -- मड़ियांव में चोरों ने रिटायर सैन्यकर्मी समेत दो बंद मकानों के ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत लाखों पार कर दिए। वहीं, बीकेटी में भी चोरों ने एक घर में चोरी की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। फैजुल्लागंज के दाउदनगर निवासी अमित कुमार शर्मा वायु सेना से रिटायर है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर का निधन हो गया था। वह 15 मई को ससुराल अंबाला गए थे। 26 मई की सुबह छोटे भाई तपन ने घर का ताला टूटा देख अमित और मड़ियांव पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि चोरी रात 12:12 बजे हुई थी। वापस लौटने के बाद अमित ने बताया कि चोरों ने लाखों के जेवर, चांदी का सामान, मूर्तियां, मोबाइल व अन्य सामन चोरी किया है। पीड़ित ने 2 जून को मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी थानाक्षेत्र के छठा मिल रैथा रोड स्थित सन व...