चोरों ने रात में गायब कर दी दरवाजे पर खड़ी बाइक
बक्सर, अप्रैल 23 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार में दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरों ने रात में गायब कर दी। इस मामले में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नया बाजार अकड़ौरा निवासी विश्वनाथ राम के पुत्र गोपाल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रोज की तरह बीते बुधवार की रात में भी उसने अपनी बाइक अपने दरवाजे के पास खड़ी की थी। गुरुवार की सुबह जब जगा तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.