चोरों ने महिला से की अभद्रता, गले में गमछा कसकर घसीटा
बरेली, जून 16 -- घर में घुसे तीन चोरों ने महिला से अभद्रता की और गले में गमछा कसकर घसीट दिया। महिला ने भागने की कोशिश की तो उसे डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट के गांव इचौरिया निवासी राजकुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वे लोग घर का दरवाजा बंद करना भूल गए। इसके चलते रात करीब तीन-सवा तीन बजे तीन चोर घर में घुस आए। उन्हें चारपाई से उठाकर एक चोर ने कहा कि वे चोरी करने नहीं आए हैं और दूसरा घर के सामान के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान उनकी पत्नी बच्ची को लेकर दूसरे कमरे में जाने लगी तो एक चोर ने उनसे अभद्रता करते हुए कहा कि उसके घर की महिला चली गई है, वे लोग उसे ही खोजने आए हैं। बातचीत के दौरान मौका मिलने पर उनकी पत्नी बच्ची को लेकर सड़क की ओर भागीं। इस पर एक चोर ने डंडा फेंककर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.