लखनऊ, जून 9 -- महिगवां के दरियापुर गांव में सोमवार रात किसान के घर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने छत पर सो रही गृह स्वामिनी पर नशीला स्प्रे छिड़का। इसके बाद कमरे में सो रहे परिवारीजनों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। चोर नकदी, जेवर समेत करीब 40 लाख का माल समेट ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरियापुर गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि सोमवार रात वह और उनका भतीजा संजय परिवार के साथ अलग-अलग कमरों सो सोए थे। जबकि गृहस्वामिनी जानकी छत पर सो रही थीं। देर रात चोरों ने जानकी पर नशीला स्प्रे किया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में छत पर सोया था परिवार, चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर किए पार इसके कमरों में सो रहे परिवारीजनों के दरवाजों में बाहर से कुंडा लगा दिया। चोरों ने अन्य कमरों के ताले तोड़कर आलमारियों और बक्सों से माल समेटकर भाग न...