कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के उसरा पर गांव की संगीता देवी पत्नी राजेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया। सेंध काटकर भीतर घुसे चोर कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज समेत करीब 40 हजार रुपया कीमत का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को मंगलवार सुबह हुई। इस पर उसने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.