रायबरेली, मार्च 22 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के थुलेड़ी गांव में स्थित नेवाजेश्वर महादेव धाम में बीते शनिवार रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि चोरों ने मंदिर की साउंड सर्विस की मशीन, दो माइक, मंदिर के बाहर हैंडपंप में लगी पानी की मोटर पार कर दी। सुबह जब कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ देखकर सब दंग रह गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.