देवरिया, मार्च 18 -- महदहा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा विराजभार स्थित विशेश्वर नाथ मंदिर से चोरों ने पीतल के दो घंटे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह होने पर प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह पुत्र स्व. रुद्र प्रताप सिंह के अनुसार, मंगलवार शाम मंदिर में सब कुछ सामान्य था। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर को बंद कर सभी लोग घर चले गए। बुधवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में लगे करीब दो किलो और दस किलो वजन का दो पीतल के घंटे गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.