सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार की रात चोरों ने मंदिर का चढ़ावा, नारियल आदि चोरी कर मंदिर में रखे कपड़ों को मूर्ति पर रखकर जला दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार की सुबह पांच बजे जब मंदिर के पुजारी और अन्य लोग पूजन अर्चन करने पहुंचे तो वहां का नजारा देख अवाक रह गए। उन्होंने देखा के मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर में मूर्ति पर कपडे़ जले हुए थे। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह को दी। सूचना मिलते ही प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। प्रधान ने मंदिर में जाकर पूरी स्थिति को देखा। इसके बाद वे जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.