चंदौली, जून 30 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खरौझा गांव स्थित धीरेश्वर नाथ मंदिर में बीते सोमवार रात चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के आधा दर्जन से अधिक घंटा चुरा लिए। वही समीप के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के किचन का ताला भी तोड़ दिया। हालांकि विद्यालय से किसी सामान की चोरी नहीं हुई। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान राजन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी दीना पाठक पूजा-अर्चना और साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर परिसर में लगे दो बड़े पीतल के घंटे सहित पांच छोटे घंटे गायब थे। साथ ही मंदिर की दानपेटी का ताला भी टूटा मिला। हालांकि दानपेटी में धनराशि नहीं होने के कारण चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। बताया जाता है कि मंदिर से करीब 50 मीटर दू...