बांका, फरवरी 21 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़ चौक पर एक बीज दुकान का वेंटिलेशन तोड़ कर चोर ने नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। कठैल गांव के दुकानदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। कैश काउंटर खुला हुआ था तथा उसमें रखे 15 हजार रुपए भी गायब थे। दुकान की जांच करने पर वेंटिलेशन टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसमें आधी रात को एक चोर वेंटिलेशन तोड़ कर नीचे उतरा तथा कैश काउंटर में रखे रूपए निकाल लिए, इसके अलावा दुकान में रखे अन्य सामान जिसकी कीमत करीब पांच हजार रुपए होगी, उसकी चोरी कर फरार हो गया। उन्होंने थाना में आवेदन देकर चोर को पकड़ने तथा रूपए एवं सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.