कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के बेटा रामपुर गांव में बीती रात चोरों ने खाद बीज दवाई की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये कीमत का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। सौरिख क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी कादिर अली पुत्र नाजिर अली की बेहटा रामपुर गांव में गौशाला के पास नूरी खाद बीज दवा के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम कादिर अली दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोडक़र उसमें रखा 17 बोरी मक्का बीज, तरबूज बीज 5 किलोग्राम, सब्जी बीज 50 किलोग्राम, कीटनाशक दवा करीब 200 लीटर, बैटरी, इन्वर्टर, कैमरा, डीबीआर सहित 8 हजार रूपये नकद पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.