मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- क्षेत्र के ग्राम भगतपुर टांडा में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने इन घरों से सोने -चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ग्रामीण नासिर अली ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पीड़ित नासिर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में मंगलवार की रात्रि करीब 1:30 बजे कुछ चोर उनके घर में घुस आए और घर के आंगन में सो रही उनकी पत्नी के कानों से कुंडल निकालकर भाग गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही फिरासत अली की पत्नी शमीम जहां के कानों के कुंडल भी निकाल लिए एवं ग्रामीण अनीस अहमद के घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- पारस पट्टी मे मगंलवार की रात चार घरों में लाखों की चोरी इस संबंध में ग्रामीणों ने भगतपुर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व जानकारी एकत्र की। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.