बागपत, फरवरी 2 -- अमीनगर सराय। लुहारा गांव में बंद पड़े मकान से चोरों ने रविवार रात दीवार तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित 65 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जब परिवार के लोग घर पर पहुंचे, तो उन्हें घटना का पता चला। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। लुहारा निवासी राहुल ने बताया कि 12 फरवरी को उसकी बहन की शादी है। घर के सभी सदस्य मामा के यहां गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। सुबह जब घर पहुंचे, तो घर के पीछे दीवार टूटी मिली व अलमारी का सारा सामान बाहर पड़ा मिला। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके पिता और पत्नी की सोने की अंगूठी, मां की पायल और 65 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...