चोरों ने प्रवासियों के घरों को बनाया निशाना, जेवरात पार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- कम्पिल, संवाददाता। त्यौरखास गांव में प्रवासियों के घरों को शातिरों चोरों ने निशाना बनाया। एक घर से चोर जेवरात पार कर ले गए। जबकि दो जगह प्रयास हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। क्षेत्र के गांव त्यौरखास निवासी अनिल कठेरिया परिवार सहित पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए चोर जीने के सहारे घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे चार बक्सों के ताले तोड़ दिए। जेवरात से भरा एक बक्सा घर से करीब 100 मीटर दूर लालू यादव के घेर में मिला, लेकिन उसमें रखे दो जोड़ी झुमके, दो अंगूठियां, एक मंगलसूत्र और दो जोड़ी चांदी की पाजेब सहित अन्य कीमती सामान गायब था। यह भी पढ़ें- रघुनंदनपुर में घर से लाखों के जेवरात व नकद चोरी घटना की जानकारी तब हुई जब अनिल के भाई राजेश कठेरिया पड़ोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.