बदायूं, दिसम्बर 27 -- उझानी, संवाददाता। बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते दूसरी मंजिल पर कमरे का कुंडा काटकर अलमारी में रखे नगदी जेवर चोरी कर लिए। पास ही पीड़ित के पुलिस कर्मी तहेरे भाई के भी बंद घर के कमरे का कुंडा काटकर चांदी की पाजेब और दो सिक्के चोरी कर लिए। पीड़ित ने उझानी कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गुरुवार की रात क्षेत्र के गांव लऊआ निवासी राहुल चौहान के घर पर चोर मकान पिछले हिस्से से दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। परिवार के सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ऊपर के कमरे का कुंडा काट दिया। चोरों ने अलमारी के लॉकर को खंगालते हुए उसमें रखी 80 हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमके और चांदी की पाजेब चोरी कर ली। राहुल के घर में हाथ साफ करने के बाद चोरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.