कौशाम्बी, मार्च 1 -- प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के भोरा का पूरा बिसहिया निवासी छितिज त्रिपाठी ने बताया कि वह पिछले करीब एक महीने से संदीपन घाट के शेरगढ़ में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। 27 फरवरी की रात अपनी बाइक किराए के मकान के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.