कन्नौज, अप्रैल 25 -- हसेरन क्षेत्र के सकतपुर गांव में आठ सोलर प्लेटें चोरी हो जाने के कारण पानी की टंकी बंद हो गई। जिससे पानी के लिए कठिनाई आने लगी। थाना इंदरगढ़ चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सकतपुर के गांव बैसापुर में टंकी का निर्माण कराया गया था, जो सोलर प्लांट से कनेक्ट की गई थी, लेकिन बीती रात चोरों ने आठ सोलर प्लेटें गायब कर दीं। जिसपर टंकी के केयर टेकर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना इंदरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोलर प्लेटें चोरी हो जाने के कारण पानी की टंकी बंद हो गई। उधर पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.