जौनपुर, मार्च 3 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार क्षेत्र के चंद्रिका सिंह कालोनी कन्हईपुर में एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान में लग रहे इलेक्ट्रिक के तारों सहित अन्य सामान उठा ले गए। रामपुर क्षेत्र के दमोदरा गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह पुत्र कमलेश कुमार सिंह तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में नौकरी करते हैं। वह उक्त कालोनी में मकान का निर्माण काम करवा रहे हैं। रविवार की रात वह साढ़े दस बजे निर्माणाधीन मकान से नगर कोतवाली के तारापुर कालोनी में स्थित अपने मकान पर चले गए। रात को चोर आये और घर में तालों को तोड़कर छत की फाल सिलिंग में लगाये गए तार तथा अन्य इलेक्ट्रिक के समान उठा ले गए। अभिषेक ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 20 हजार है। इसके अलावा चोर हजारों रुपये का फाल सीलिंग भी तोड़ दिए। पीड़ित ने पुलिस को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.