गाजीपुर, मई 22 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर से नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच की। महरूपुर सबुनिया निवासी शेषनाथ चौहान पुत्र रामा चौहान ने लिखित तहरीर में बताया कि बुधवार की रात घर के पुरुष सदस्य बाहर सो रहे थे, जबकि महिलाएं छत पर थीं। इसी दौरान चोर घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद सीढ़ी का दरवाजा बंद कर दिया, ताकि ऊपर मौजूद लोग नीचे न आ सकें।चोरों ने घर के कमरों में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब परिवार के सदस्य घर के अंदर पहुंचे त...