सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर, संवादाता। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र मगें पांच घरों को निशाना बनारक लाखों रुपये के जवर व नगदी बटोर ले गए। चोरों ने तंबौर में तीन घर, रामपुर मथुरा व हरगांव में एक- एक घर को निशाना बनाया। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। तंबौर संवाददाता के अनुसार भानीपुर निवासी जगदीश गुप्ता मंगलवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लेाग सुबह सोकर उठे तो घर में हुई चोरी का पता लगा। चोर जगदीश गुप्ता के घर वारदात को अंजाम देने से पहले गांव के ही कृष्णपाल और श्रीकृष्ण के घरों में भी घुसने का प्रयास किया। आहट सुनकर परिवार वाले जग गए। पकड़े जाने के डर से चोर भाग नि...