रांची, अप्रैल 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बिजली तार चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार देर रात बघिया टोली कॉलोनी के पास चोरों ने नौ खंभों में लगे एलटी केबल तार काटकर चोरी कर ली। चोरी गई तार की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। तार कटने से बघिया टोली समेत आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे जहां ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, वहीं किसानों की फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। सुबह जब लोगों ने जांच की, तो कई खंभों से तार गायब मिले। इसके बाद इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई। विभाग ने थाना में मामला दर्ज नहीं कराया है।तीन माह में सात घटनाएं, विभाग को लाखों का नुकसानपिछले तीन माह में क्षेत्र में तार चोरी की सात घट...