लखनऊ, फरवरी 10 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। औरंगाबाद जागीर स्थित अवध रेजीडेंसी में चोरों ने एक नवनिर्मित मकान की दूसरी मंजिल की ग्रिल काटकर बिजली के तार और मार्बल कटाने की मशीन उठा ले गए। पीड़ित को जानकारी होने पर उसने बिजनौर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बस्ती जिले के लालगंज थानान्तर्गत ताड़ीजोत गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित अवध रेजीडेंसी में अपना नया मकान बनवा रहे है। पीड़ित के ने बताया कि बीती सात फरवरी की रात चोर दूसरी मंजिल के जगले की ग्रिल काटकर घर के अंदर घुसे। चोरों ने पूरे मकान में बिछाई गई इलेक्ट्रिक तार और पत्थर काटने वाली मशीन ले गए। जब काम करने आए मजदूरों ने सामान गायब देखा तो उन लोगों ने मनोज को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.