चोरों ने नगदी जेवर सहित पार किया चार लाख का माल
कन्नौज, अप्रैल 19 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। घर में अकेली बच्चों के साथ रह रही एक महिला के यहां चोरी हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिराहिमपुर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह यादव हरियाणा में नौकरी करता है। गांव मे उसकी पत्नी पूनम बच्चों के साथ अकेली रहती है। शनिवार की रात चोरों ने घर में घुस कर सोने, चांदी के जेवरात, डेढ लाख रुपये की नगदी, जरूरी कागजात व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरों ने उसकी बेटी के पैर से तोड़िया खींची तो वह चिल्लाई। आवाज सुन कर वह जाग गई। इसके बाद चोर मौका लगते ही भागने में सफल रहे। सूचना पर डायल 112 व राम आश्रम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.