रायबरेली, मार्च 17 -- सिंहपुर। शिवरतनगंज के पूरे बैशन गांव निवासी शशि मयंक सिंह के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों ने पीड़ित के घर से जेवरात और 13000 रुपए नगदी चुरा ले गए। राम गोपाल पांडेय की दरवाजे पर खड़ी बाइक चोर ले जाने में कामयाब रहे। सूचना पर थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र और क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्र ने मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...