रायबरेली, अप्रैल 12 -- -क्षेत्र के हिलहा गांव के रहने वाले पीड़ित ने सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी -चोरी की घटना में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने आसपास के लोगों से की पूछताछमहाराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में बीते शनिवार की देर रात एक घर पर छत के रास्ते घुसे चोरों ने एक लाख नगदी समेत करीब दो लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। रात में घरवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़तताल की। पीड़ित ने मामले में सात लोगों के खिलाफ चोरी की नामजद तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।क्षेत्र के हिलहा गांव के रहने वाले अवध किशोर सिंह उर्फ राजकुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा रामप्रताप सिंह के घर पर चोरों ने करीब एक लाख की नगदी के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.