जहानाबाद, अप्रैल 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर प्रखंड के धरनई गांव स्थित बधार में चोरों के द्वारा सिंचाई ट्रांसफार्मर से निकली तार को काट लिया गया। इसकी जानकारी लोगों को रविवार की सुबह लगी। जब सुबह में लोग खेत में टहलने के लिए गए तो देखा कि ट्रांसफार्मर से मोटर तक जा रही 440 वोल्ट की कवर वायर बीच से काट ली गई है। इसकी सूचना मोटर पंपसेट मालिक को दी। मोटर पंपसेट मालिक सतीश कुमार ने तत्काल इसकी सूचना मोबाईल से बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को दी। उसके बाद सोमवार की सुबह दोनों वरीय पदाधिकारी को आवेदन भी दिया है। आवेदन मिलने के बाद कनीय अभियंता के द्वारा स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकता की और उमता-धरनई थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। पंपसेट मालिक का कहना है कि शनिवार की रात में अज्ञात चोर कवर वायर को बीच से ही काट लिया है। जिससे उ...