बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी। कोतवाली असन्द्रा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग सन्न रह गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरब बेलाव निवासी सैफुल्ला पुत्र हारून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, झुमकी, झाला, बाला, अंगूठियां तथा चांदी के पायल, पायजेब, हाथफूल, चोटी व अंगूठियां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर नगदी और कीमती जेवर चोरी इसके अलावा बैनामा कराने के लिए रखे करीब 2,18,000 रुपये नकद भी चोर उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो ...