हरदोई, फरवरी 8 -- मल्लावां, संवाददाता। चोरों ने दो बंद पड़े मकानों को निशाना बनाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुकरौला निवासी शिवकुमार व मुंशी लाल अपने परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। जिसके चलते उनके मकान लंबे समय से बंद थे। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और शोर मचाया, जिस पर चोर मौके से फरार हो गए। चोरों ने घरों के बक्सों के ताले तोड़ दिए और सामान इधर-उधर बिखरा मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। परिजनों के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितना और क्या-क्या सामान चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.