हमीरपुर, जून 6 -- बिवांर, संवाददाता। अज्ञात चोर रात को लोहे की गुमटी की चद्दर तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पास की दूसरी सब्जी दुकान के टट्टर का ताला तोड़कर बैट्री व सब्जी चोरी कर ले गए। दोनों दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की थाना में तहरीर दी है।बिवांर थाना से करीब 500 मीटर दूरी पर पीएचसी के पास मैकेनिक संदीप लोहे की गुमटी में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर की मरम्मत का काम करता है। हर दिन की तरह शुक्रवार रात 8:00 बजे करीब अपनी दुकान बंद कर घर चला आया। रात को अज्ञात चोर बगल से गुमटी की चद्दर को तोड़कर अंदर घुसे और गुमटी के अंदर रखे करीब 30 हजार कैश के साथ हार्वेस्टर का सेल्फ अल्टीनेटर डायनेमो दो बोरी में में भरा रखा स्क्रैप अपने साथ ले गए। सुबह दुकान में मैकेनिक के आने पर गुमटी की चद्दर को टूटा पाकर चोरी हो जाने का शक पैदा हो गया। ...