चोरों ने दो घरों से समेटा लाखों का माल
फतेहपुर, मई 23 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार की रात अलग-अलग चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, फारेंसिक टीम और सीओ मौके पर पहुंचे, लेकिन शाम तक किसी भी पीड़ित ने मामले की तहरीर नहीं दी गई। पुलिस दोनों घटनाओं को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के पूरे राहत अली गौरीपुर गांव निवासी मिथिलेश पत्नी स्व. रामकुमार वर्मा अपने बेटे धर्मेंद्र के साथ घर में रहती हैं। शुक्रवार रात परिवार घर में सो रहा था। शनिवार सुबह उठने पर अलमारी खुली मिली। मिथिलेश ने आरोप लगाया कि घर से करीब पांच लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मामले में पड़ोस के एक नाबालिग युवक समेत दो अन्य लोगों पर आशंका जताई गई है। जिन्हें पुलिस पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.