सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट इलाके में चेारों ने मंगलवार रात दो भाइयों के घर और परचून के गोदाम को निशाना बनाया। चेार नगदी व सामान बटोर ले गए। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामकोट कस्बे निवासी सतीश कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर कपड़े, बच्चों की साइकिल व सजावट की झालरें बटोर ले गए। वहीं पड़ोस में रह रहे रजनीश गुप्ता के घर व परचून गोदाम को भी निशाना बनाया। रजनीश के अनुसार, चोरों ने गोदाम से करीब 30 से 40 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। एक साथ दो घरों और गोदाम में हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर सीओ सिटी विनायक गोपाल भोषले, प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विनायक भोषले के मुताबिक चोरी का मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.