सीतापुर, जून 20 -- सीतापुर, संवाददाता। चोरो ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर व नगदी बटोर ले गए। चोरों ने सदरपुर व संदना इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दिया। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महमूदाबाद संवाददाता के अनुसार सदरपुर के शमसाबाद निवायी गल्ला व्यापारी सुनील कुमार उर्फ सोनू शुक्रवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इस बीच चोर घर के पीछे वाले हिस्से का दरवाजा तोड़कर घर के भीतर घुस आए। चोर डेढ़ लाख रुपये नकदी व करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर बटोर ले गए। शनिवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें घर में हुई चोरी के बारे में पता चले। आए दिन क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी हुई आठ चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर सदरपुर के म...