रुद्रपुर, मई 1 -- मयंक त्यागी, किच्छा। चोरों ने पुरानी गल्ला मंडी स्थित दूरभाष केंद्र के स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर 45 मी. केबल, अर्थ मेसरमेंट बॉक्स, पावर प्लांट मॉडयूल व मल्टीमेटर चुरा लिया। भारत संचार निगम किच्छा के अवर दूरसंचार अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार को भारत संचार निगम किच्छा के अवर दूरसंचार अधिकारी (फोंस) संजीव चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात्रि चोर दूरभाष केंद्र के प्रथम तल पर स्थित स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने 200 पियर की 20 मी. भूमिगत केबिल, 100 पियर की 25 मी. भूमिगत केबिल, अर्थ मेसरमेंट बॉक्स, पावर प्लांट मॉडयूल, दो मल्टीमेटर समेत अन्य सामान चुरा लिया। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री कॉलेज के हॉस्टल से सामान की चोरी उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग क...