कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- पिपरी थाने के कस्बा चायल में सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। शाम को घर लौटने पर गृहस्वामी को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने तहरीर दी। पुलिस ने मौकामुआयना किया। कस्बा चायल के कृष्णानगर निवासी जमीर अहमद पुत्र अमीर अहमद इलेक्ट्रीशियन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह घर में ताला बंद कर परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान दिनदहाड़े सूने घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी और संदूक का ताला तोड़कर 75 हजार रुपये, तीन तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। शाम को लौटने पर घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी पूछताछ की मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में कैद एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.